जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, चाचा ने की भतीजे की पीट पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार। 

Hardoi Crime News: सांडी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष में एक चाचा ने भतीजे की लाठी डंडों से पीट पीट कर घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत....

By INA News Desk
Jul 11, 2025 - 18:54
133 Views
जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, चाचा ने की भतीजे की पीट पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार। 
चाचा ने की भतीजे की पीट पीट कर हत्या, चाचा गिरफ्तार। 

 रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

Hardoi Crime News: सांडी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष में एक चाचा ने भतीजे की लाठी डंडों से पीट पीट कर घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।और गांव में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस पूरे मामले में आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सांडी थाना क्षेत्र के लाहौरी पुरवा गांव  में चाचा शिशुपाल ने भतीजे नारेंद्र को पीटकर मौत के घाट उतार दिया।जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष के कारण चाचा ने भतीजे को मौत के घाट उतार दिया।मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मृतक घोषित किया।मृतक के भाई धीरेंद्र ने परिवार के ही तीन लोगों पर लाठी डंडे गोली व भला मारकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है।

घटना से गांव में सनसनी फैल गयी। क्षेत्राधिकारी बिलग्राम रवि प्रकाश द्वारा घटना के संबंध में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए ।क्षेत्राधिकारी के आदेश पर सकि्य हुए थानाध्यक्ष सांडी राकेश यादव द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तमाम सम्भावित जगह पर छापेमारी की गई। कुछ समय बाद थाना पुलिस द्वारा आरोपी शिशुपाल पुत्र झब्बू को घटना में प्रयुक्त एक अदद फाबडा सहित गिरफ्तार किया गया थानाध्यक्ष सांडी ने बताया कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Also Read- जिलाधिकारी ने की निराश्रित महिला पेंशन योजना की समीक्षा, बाल सेवा योजना के लिए शिविर आयोजन के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow