कासिमपुर में कुएं में मिला लापता किसान का शव, पुलिस ने शुरू की जांच।

Hardoi News: उत्तर प्रदेश में हरदाेई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार काे गांव के बाहर कुंए में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना ....

By INA News Desk
Aug 2, 2025 - 18:09
45 Views
कासिमपुर में कुएं में मिला लापता किसान का शव, पुलिस ने शुरू की जांच।
कासिमपुर में कुएं में मिला लापता किसान का शव, पुलिस ने शुरू की जांच।

अम्बरीष कुमार सक्सेना
Hardoi News: उत्तर प्रदेश में हरदाेई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार काे गांव के बाहर कुंए में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि मुन्नूखेड़ा गांव के जितेंद्र कुमार (42) खेती करते थे। परिजनाें के मुताबिक, एक साल पहले पत्नी के छाेड़कर जाने से वह शराब का अधिक सेवन करने लगा। शुक्रवार दोपहर घर से निकलने के बाद जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह परिजनों ने दाेबारा से खाेजबीन शुरू की ताे गांव के बाहर ही एक कुंए में किसान का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Read- किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी, मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताई सरकार की कृषक हितैषी योजनाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow