MP News: आमला तहसील में रिश्वत का खेल- बोरिंग अनुमति के लिए बाबू का वीडियो वायरल। 

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला तहसील कार्यालय में रिश्वतखोरी का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। एक वायरल वीडियो में तहसील कार्यालय....

Apr 17, 2025 - 13:42
74 Views
MP News: आमला तहसील में रिश्वत का खेल- बोरिंग अनुमति के लिए बाबू का वीडियो वायरल। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला तहसील कार्यालय में रिश्वतखोरी का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। एक वायरल वीडियो में तहसील कार्यालय का बाबू बोरिंग अनुमति के लिए1000 से 1500 रुपये की रिश्वत मांगता दिख रहा है। कार्यालय के कमरे में कुर्सी पर बैठा अधिकारी, जिसे वहां मौजूद लोगों ने गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो में बोरिंग की अनुमति दिलाने के एवज में कापसे किसान से 1500 रुपए लेकिन रहा है। 

वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने बाबू कापसे को प्रवाचक न्यायालय नायाब तहसीलदार वृत्त बोरदेही ट्रांसफर कर दिया।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रिश्वत के बिना तहसील में कोई काम नहीं होता, जिससे आम लोग त्रस्त हैं। वीडियो में बाबू की खुलेआम रिश्वतखोरी प्रशासन की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती है।

Also Read- बाबा बागेश्वर फिर से करने जा रहे पदयात्रा, बोले- भारत को नहीं बनने देंगे पाकिस्तान।

आमला के लोगों का कहना इस तरह के भ्रष्टाचार को रोकने के लिए प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, और कहा की बाबू को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow