MP News: 13 करोड़ के गबन मामले की हो रही जोरों शोरों से चर्चा चौक चौराहों पर,आखिर क्यों नही हुई अब तक दोनो जनपद के  सीईओ पर कोई कार्यवाही। 

मंत्री भी जांच का हवाला देकर करने लगे अधिकारियों की तारीफ,पर कार्यवाही के नाम पर कमिश्नर की जांच भी संदेह के घेरे में...

By INA News Desk
Apr 14, 2025 - 18:09
49 Views
MP News: 13 करोड़ के गबन मामले की हो रही जोरों शोरों से चर्चा चौक चौराहों पर,आखिर क्यों नही हुई अब तक दोनो जनपद के  सीईओ पर कोई कार्यवाही। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया,बैतूल मध्यप्रदेश 

मध्यप्रदेश के बैतूल में बीते दिनों हुए स्वच्छ भारत मिशन घोटाले की जांच अब गले नही उत्तर रही है कारण है कि छोटी मछलियों पर तो एफआईआर का जाल फेंक दिया गया है पर अभी तक मामले के मगरमच्छ बचे हुए है बीते दिनों कमिश्नर भी मामले की जांच में बैतूल आये थे दिनभर दस्तावेज भी खंगाले थे पर फिर भी दोनों जनपदों के सीईओ पर कोई कार्यवाही न होना जांच को संदेह के घेरे में लाकर खड़ा कर रही है।

बीते दिनों बैतूल दौरे पर आए प्रभारी मंत्री से मीडिया द्वारा इस मामले में सवाल पूछे जाने पर कार्यवाही की बात पर वो सिर्फ अधिकारियों की तारीफ कर अपनी सरकार का महिमा मंडन करने में लगे रहे पर इस मामले में कोई ठोस कार्यवाही होना स्वीकार नही किया वहीं जांच की बात करते हुए मामले को टालते नजर आए इन सब बातों से अब चिचोली और भीमपुर के चौकचौराहो पर चर्चा का बाजार गरम है लोग दबी दबी आवाज में 20 परसेंट कमीशन की बातें कर रहे है विश्वस्त सूत्रों से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि सारा खेल 20 प्रतिशत कमीशन का है और यह कमीशन सीधे सीईओ के जेब मे जा रहा था।

Also Read- MP News: पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा- लूट के इरादे से कर दी थी हत्या, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

जिसमे कई राजनीतिक लोग भी शामिल होने की बातें अब चौक चौराहों पर हो रही है अब तक किसी भी बड़ी कार्यवाही का न होना बड़े संरक्षण की ओर भी इशारा कर रहा है वहीं जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि मामले की जांच पुलिस कर रही है और सीईओ भी अब संदेह के घेरे में है हमारे द्वारा  नर्मदापुरम कमिश्नर को प्रतिवेदन भेज दिया गया है और कार्यवाही अब उनके और पुलिस के हाथ मे है अब देखना यह होगा कि मामले में कोई कार्यवाही हो पाएगी या फिर अंत मे दोनो जनपद सीईओ को क्लीन चिट दे दी जाएगी । 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement