Deoband News: दून वैली में टेलेन्ट डे पर मेधावी छात्र हुये पुरस्कृत। 

द दून वैली स्कूल में सत्र 2024-25 के कक्षा 9 व 11 तक के मेधावी छात्रों को उनके वर्ष पर्यन्त किये गये श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सम्मानित व पुरस्कृत कर...

Apr 7, 2025 - 18:58
55 Views
Deoband News: दून वैली में टेलेन्ट डे पर मेधावी छात्र हुये पुरस्कृत। 

देवबंद: द दून वैली स्कूल में सत्र 2024-25 के कक्षा 9 व 11 तक के मेधावी छात्रों को उनके वर्ष पर्यन्त किये गये श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सम्मानित व पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गयी। विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय हर्ष सिंघल व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष स्कूल की मैनेजर सुमन सिंघल, प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्या तनुज कपिल द्वारा पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तत्पश्चात छात्र/छात्राओं द्वारा अतिथियों का तिलक एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत कर तथा सामूहिक नृत्य/गान से अभिनंदन किया गया। 

सत्र 2024-25 के वर्ष पर्यन्त शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए कक्षा 9 से हर्षिता, कीर्ति शर्मा, नमन राठी, वाणी गर्ग, वृन्दा शर्मा, कक्षा 11 से खुशी व 3 वर्षो के लिए कक्षा 9 की छात्रा सिद्वांशी को पुरस्कृत किया गया । क्लास टॉपर्स की श्रेणी के कक्षा 9 से तनिष्का सैनी, कक्षा 11 से नन्दनी कुशवाहा, खुशी, कीर्ति, उत्कर्ष बंसल आदि को पारितोषिक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया बेस्ट क्विजर, बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सनस् भी पुरस्कृत किए गए। 

Also Read- Uttarakhand News: एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में समान नागरिक संहिता यूसीसी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने छात्रों को प्रेरित एवं अभिभावकों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने उद्बोधन में बच्चों की स्कूल में निरंतर उपस्थिति के लाभों के बारे विस्तार से बताया तथा अभिभावकों को बच्चों के साथ घुल-मिल कर उनकी मानसिकता के अनुसार उनके विकास में सहयोग की अपील की अन्त में स्कूल की मैनेजर सुमन सिंघल ने बच्चों के प्रदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग की मुक्तकंठ से प्रशंसा की कार्यक्रम का  संचालन इहान शर्मा, दिव्य मोंगा, वृन्दा, सिद्धांशी व खुशी ने सफलतापूर्वक किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow