Sambhal: चामुंडा मंदिर की जमीन से कब्जा हटाने पहुंचा बुलडोजर, कांग्रेस नेता की कोठरी पर कार्रवाई

जनपद सम्भल के सिरसी क्षेत्र में चामुंडा मंदिर की भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई

Aug 21, 2026 - 15:31
17 Views
Sambhal: चामुंडा मंदिर की जमीन से कब्जा हटाने पहुंचा बुलडोजर, कांग्रेस नेता की कोठरी पर कार्रवाई

उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के सिरसी क्षेत्र में चामुंडा मंदिर की भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। गाटा संख्या 696 को राजस्व अभिलेखों में चामुंडा के नाम दर्ज बताते हुए प्रशासन की टीम बेदखली की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। कार्रवाई की जद में कांग्रेस के आरटीआई विभाग के जिलाध्यक्ष मंज़र अब्बास की कोठरी और दीवारें भी बताई जा रही हैं।

मौके पर मौजूद मंज़र अब्बास ने दावा किया कि उनकी करीब 35-40 साल पुरानी जमीन का बैनामा गाटा संख्या 688 में है और उनका कहना है कि मंदिर की जमीन अलग गाटा संख्या 692 है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील की गई थी और अब मामला कमिश्नर के समक्ष लंबित है। मंज़र अब्बास ने कहा कि प्रशासन कार्रवाई करता है तो वह उसका सामना करेंगे। वहीं मंदिर पक्ष के लोगों का आरोप है कि मंज़र अब्बास ने करीब 20 वर्षों से लगभग 72 मीटर जमीन पर कब्जा कर रखा था। उनके मुताबिक पहले भी कुछ अन्य लोगों से जमीन खाली कराई जा चुकी है और अब इस हिस्से को खाली कराने के बाद मंदिर का गेट निर्माण पूरा किया जाएगा। मामले में एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि गाटा संख्या 696 अभिलेखों में चामुंडा के नाम दर्ज है। इस भूमि पर दुकान और मकान के रूप में अवैध निर्माण को लेकर तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा चला था। पिछले महीने बेदखली का आदेश पारित हुआ, जिसके खिलाफ जिलाधिकारी के समक्ष अपील की गई, लेकिन डीएम ने भी आदेश को यथावत रखा। इसी आदेश के अनुपालन में मौके पर बेदखली की कार्रवाई की जा रही है।

Also Click : Lucknow: आईटीआई को उद्योगों से जोड़कर युवाओं के लिए बढ़ाएं रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow