Prayagraj: दरोगा का कालर पकड़ा, दो सिपाहियों को पीटा, 15 पुलिस हिरासत में... मंत्री नंदी का समर्थक बताकर चौराहे पर घंटों किया बवाल।

मामूली विवाद को लेकर कैबिनेट मंत्री के समर्थकों ने शहर के पॉश इलाके के चौराहे पर जमकर हंगामा किया। गाली गलौज धक्का मुक्की के बीच

Dec 13, 2025 - 19:42
 0  68
Prayagraj: दरोगा का कालर पकड़ा, दो सिपाहियों को पीटा, 15 पुलिस हिरासत में... मंत्री नंदी का समर्थक बताकर चौराहे पर घंटों किया बवाल।
प्रयागराज के चंद्रलोक चौराहे पर पुलिस के साथ हंगामा करते लोग।

प्रयागराज। मामूली विवाद को लेकर कैबिनेट मंत्री के समर्थकों ने शहर के पॉश इलाके के चौराहे पर जमकर हंगामा किया। गाली गलौज धक्का मुक्की के बीच मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी जमकर धक्का मुक्की की गई। दरोगा का कालर पकड़ा गया और दो सिपाहियों को पीट दिया गया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जानकारी मिलने पर कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। उपद्रव करने वाले 15 लोगों को पुलिस हिरासत में रखा गया है। शनिवार दोपहर को मौके पर करीब 6 थाने की फोर्स तैनात रही।

घटना शुक्रवार देर रात की है। 'स्वदेश' वीडियो की पुष्टि तो नहीं करता पर घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि चंद्रलोक चौराहे पर मुट्ठीगंज निवासी कमलेश गुप्ता की कार से दूसरी गाड़ी में टक्कर लग गई। इससे दोनों पक्षों में कहा सुनी होने लगी। मामला थमता न देख दूसरी गाड़ी पर सवार लोगों ने डायल 112 को फोन कर पुलिस को बुला लिया। आरोप है कि डायल 112 पुलिसकर्मियों के साथ भी उपद्रव करने लगे। सूचना पाकर चौकी प्रभारी बहादुरगंज विवेक कुमार वहां पहुंचे तो उनसे भी कहा सुनी होने लगी। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त करना चाहा तो कमलेश गुप्ता हंगामा करने लगे। पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की होने लगा। बवाल बढ़ता देख पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

समझाने बुझाने का प्रयास किया। हंगामा रुकता न देख पुलिस अधिकारियों ने बवाल करने वालों को हिरासत में लेना चाहा तो लोकनाथ, सुलाकी चौराहे से लेकर मुट्ठीगंज और चंद्रलोक चौराहे तक लोगों का जमावड़ा लग गया। खुद को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का समर्थक बताते हुए लोगों ने काफी देर हंगामा किया। बवाल बढ़ता देख देर रात मौके पर कोतवाली, कीडगंज, मुट्ठीगंज, करेली, सिविल लाइंस, नैनी थाने की पुलिस फोर्स पहुंची। कमलेश गुप्ता उर्फ लाला और उसके साथी समेत 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर शांति है। एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता ने बताया कि कमलेश गुप्ता उर्फ लाला साथियों के साथ सड़क पर झगड़ा व हंगामा कर रहा था, पुलिस के पहुंचने के बाद भी हंगामा किया, पुलिस के मना करने पर उनसे भी मारपीट की गई। कमलेश गुप्ता उर्फ लाला और उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मंत्री नंदी के प्रवक्ता बोले - मंत्रीजी किसी भी गलत काम का समर्थन नहीं करते 

उधर, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के प्रवक्ता बाला जी केसरवानी ने कहा कि घटनास्थल  मंत्री नंदी जी के घर के नजदीक जरूर है पर मंत्रीजी किसी भी गलत कार्य का समर्थन नहीं करते, चाहे वह खास समर्थक हो या उनका रिश्तेदार।

Also Read- Lucknow: युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार की पहल, कौशल विकास केंद्रों की गुणवत्ता पर विशेष फोकस।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।