Hardoi News: सर्वाेदय विद्यालयों के सम्बन्ध में सीडीओ ने की बैठक। 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित दोनों विद्यालयों में भोजन पकाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को लगाया...

By INA News Desk
May 1, 2025 - 14:10
33 Views
Hardoi News: सर्वाेदय विद्यालयों के सम्बन्ध में सीडीओ ने की बैठक। 

Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय के सम्बन्ध में बैठक हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित दोनों विद्यालयों में भोजन पकाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को लगाया जाये। 

Also Read- Hardoi News: समूह की महिलाओं को डेरी उद्योग से जोड़ा जाये - मुख्य विकास अधिकारी

इस कार्य हेतु अनुभवी स्वयं सहायता को ही लगाया जाये। समूह की पात्रता व क्रियाशीलता की अच्छी तरह से जाँच की जाये। कार्य देने से पूर्व समूह की क्षमता का भी आंकलन किया जाये। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत व विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow