बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर मसूरी में जश्न, मंत्री गणेश जोशी बोले— 'मोदी मैजिक बरकरार'।

मसूरी में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी मसूरी में भी देखने को मिली। सोमवार को मसूरी

May 4, 2026 - 20:36
 0  3
बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर मसूरी में जश्न, मंत्री गणेश जोशी बोले— 'मोदी मैजिक बरकरार'।
बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर मसूरी में जश्न, मंत्री गणेश जोशी बोले— 'मोदी मैजिक बरकरार'।

रिपोर्टर सुनील सोनकर
मसूरी में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी मसूरी में भी देखने को मिली। सोमवार को मसूरी के माल रोड पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी भी की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और भाजपा की विकासवादी नीतियों पर भरोसा करती है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग यह कहते थे कि “मोदी मैजिक खत्म हो गया है”, उन्हें बंगाल और असम के नतीजों ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है और देश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प की जीत है। उन्होंने बंगाल, असम सहित अन्य राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं और केंद्रीय नेतृत्व को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी संगठन की मेहनत और जनता का विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

Also Read- बंगाल के राजनीतिक रण में बीजेपी की प्रचंड जीत, टीएमसी के गढ़ में सुवेंदु अधिकारी ने फहराया भगवा ध्वज।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।