Sambhal: बंगाल फतह पर बीजेपी का जश्न, यूपी 2027 पर बड़ा दावा। 

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद जिले के बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। जिलाध्यक्ष

By INA News Desk
May 4, 2026 - 20:43
44 Views
Sambhal: बंगाल फतह पर बीजेपी का जश्न, यूपी 2027 पर बड़ा दावा। 
बंगाल फतह पर बीजेपी का जश्न, यूपी 2027 पर बड़ा दावा। 

उवैस दानिश, सम्भल 

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद जिले के बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण, आतिशबाजी और जोरदार उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया।

चौधरी हरेंद्र सिंह ने इस जीत को कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान का परिणाम बताते हुए कहा कि “जिस बंगाल को बीजेपी के लिए अजेय माना जाता था, आज वहां भी पार्टी ने विजय हासिल कर इतिहास रच दिया है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत आने वाले 2027 के उत्तर प्रदेश चुनाव की राह को और मजबूत करती है।

  • महिलाओं के योगदान पर जोर

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां की पूर्व सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हुए, और उसी का परिणाम है कि जनता ने बदलाव का समर्थन किया।

  • विपक्ष पर तीखा हमला

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए हरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें अभी और संघर्ष की जरूरत है। समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि “जहां-जहां अखिलेश यादव जाते हैं, वहां पार्टी कमजोर हो जाती है।” उन्होंने दावा किया कि 2027 में यूपी में बीजेपी तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

  • ओवैसी और अन्य नेताओं पर बयान

ओवैसी और हिमायूं कबीर को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है और किसी के इशारे पर चुनाव लड़ने जैसी बातें बेबुनियाद हैं। कुल मिलाकर, बंगाल की जीत के बहाने बीजेपी ने यूपी 2027 के लिए भी सियासी बिगुल फूंक दिया है।

Also Read- पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार: उदित राज ने चुनावी प्रक्रिया की शुचिता पर उठाए गंभीर सवाल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow