Bajpur: चेयरमैन गित्ते ने एसडीएम को लिखा पत्रसमस्त बैंक शाखाओं में खुलवाये जायें आधार कार्ड अपडेट काउंटर। 

नगर पालिका परिषद बाजपुर के लोकप्रिय अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को पत्र लिखकर आधार कार्ड अपडेट

Dec 9, 2025 - 15:34
45 Views
Bajpur: चेयरमैन गित्ते ने एसडीएम को लिखा पत्रसमस्त बैंक शाखाओं में खुलवाये जायें आधार कार्ड अपडेट काउंटर। 
चेयरमैन गित्ते ने एसडीएम को लिखा पत्रसमस्त बैंक शाखाओं में खुलवाये जायें आधार कार्ड अपडेट काउंटर। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। नगर पालिका परिषद बाजपुर के लोकप्रिय अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को पत्र लिखकर आधार कार्ड अपडेट कराने में हो रही भारी असुविधाओं को दूर किये जाने व समस्त बैंक शाखाओं को आधार कार्ड अपडेट वास्ते काउंटर खोलने हेतु निर्देशित किये जाने की माँग की है। चेयरमैन गित्ते ने कहा कि राशन कार्ड व रसोई गैस कनैक्शन में ईकेवाईसी की अनिवार्यता के चलते आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी है।

डाकखाने के समक्ष तड़के से ही लंबी-लंबी लाईन लग जा रही है और एक दिन में मात्र 30-35 टोकन ही डाकखाने द्वारा दिये जा रहे है। सीएससी सेन्टर के संचालकों द्वारा आम आदमी से आधार अपडेट के नाम पर मनमानी शुल्क वसूलकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। आधार कार्ड अपडेट कराने में हो रही भारी असुविधाओं के चलते आम जन अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। आम जन की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चेयरमैन गित्ते ने जनहितार्थ आधार कार्ड अपडेट कराने में हो रही भारी असुविधाओं को दूर किये जाने व समस्त बैंक शाखाओं को आधार कार्ड अपडेट वास्ते काउंटर खोलने हेतु निर्देशित करने की माँग की है।

Also Read- Lucknow : बीज प्रमाणीकरण न कराने वाले एफपीओ से अनुदान वसूली की चेतावनी, कृषि मंत्री ने समीक्षा बैठक कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को भी लगाई फटकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow