Saharanpur News: सहारनपुर जिला अस्पताल में मचा बवाल - मरीज के तीमारदारों का हंगामा, स्टाफ पर मारपीट और लापरवाही के गंभीर आरोप।

एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था, लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत इलाज शुरू नहीं किया...

May 2, 2025 - 10:58
83 Views
Saharanpur News: सहारनपुर जिला अस्पताल में मचा बवाल - मरीज के तीमारदारों का हंगामा, स्टाफ पर मारपीट और लापरवाही के गंभीर आरोप।

सहारनपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत एक बार फिर सामने आ गई जब जिला अस्पताल में शुक्रवार रात इमरजेंसी वार्ड के बाहर तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। मरीज के परिजनों ने न सिर्फ अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया, बल्कि इमरजेंसी स्टाफ पर बदतमीजी, मारपीट और इलाज में जानबूझकर देरी करने का भी दावा किया। घटना के अनुसार, एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था, लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत इलाज शुरू नहीं किया।

मरीज की बिगड़ती हालत देख परिजन परेशान हो गए और जब डॉक्टरों से जवाब मांगा गया तो कथित तौर पर तीखी बहस और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने समय पर इलाज नहीं किया। जवाब मांगने पर तीमारदारों से बदतमीजी और मारपीट की गई। मरीज को रैफर करने की कोशिश की गई, जबकि वह प्राथमिक इलाज का ही इंतजार कर रहा था।

Also Read- UP News: गंगा एक्सप्रेसवे पर दिखेगी वायुसेना की ताकत, राफेल से लेकर जगुआर और मिराज करेंगे लैंडिंग।

मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और अन्य स्टाफ ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए परिजनों ने जमकर नारेबाजी की और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।स्थानीय लोगों में आक्रोश, यह कोई पहली घटना नहीं है। जिला अस्पताल में लापरवाही, अव्यवस्था और स्टाफ के व्यवहार को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में मानवीय संवेदनाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow