Hardoi: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना - सण्डीला और बिलग्राम में 137 जोड़ों का विवाह सम्पन्न।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद हरदोई के सण्डीला और बिलग्राम तहसीलों में भव्य और गरिमामय सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न

Sep 27, 2025 - 17:47
169 Views
Hardoi: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना - सण्डीला और बिलग्राम में 137 जोड़ों का विवाह सम्पन्न।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना - सण्डीला और बिलग्राम में 137 जोड़ों का विवाह सम्पन्न।

हरदोई। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद हरदोई के सण्डीला और बिलग्राम तहसीलों में भव्य और गरिमामय सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न हुए। इन समारोहों में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप जलपान, खान-पान और अन्य व्यवस्थाओं के साथ जोड़ों का विवाह रीति-रिवाज से कराया गया।

  • सण्डीला में 75 जोड़ों का विवाह

मीतू स्टेडियम, सण्डीला में आयोजित समारोह में 69 हिन्दू और 06 मुस्लिम जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में रामपाल वर्मा, विधायक बालामऊ, अशोक अग्रवाल, विधान परिषद सभापति, और अमित गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख सण्डीला की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपजिलाधिकारी सण्डीला, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, हरदोई और अन्य अधिकारियों की देख-रेख में यह शांतिपूर्ण और भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

  • बिलग्राम में 62 जोड़ों का विवाह

इसी प्रकार, तहसील बिलग्राम में 60 हिन्दू और 02 मुस्लिम जोड़ों का विवाह रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अशोक सिंह (आशू), विधायक बिलग्राम, सत्येन्द्र सिंह (मुन्ना), ब्लॉक प्रमुख बिलग्राम, और रमेश वर्मा (प्रतिनिधि), ब्लॉक प्रमुख माघौंगज उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी बिलग्राम, परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, और जिला समाज कल्याण अधिकारी की देख-रेख में यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ। दोनों स्थानों पर आयोजित इन समारोहों ने सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया, साथ ही नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 

Also Read- Hardoi: 69 मुख्य सेविकाओं को मिली तैनाती, 64 ने ज्वाइन किया और एक दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow