Hardoi: हरदोई की शीतल और काजल का चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में, बीएसए ने सम्मानित किया।
Hardoi: उन्नाव में गर्ल्स अंडर 17 राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम के लिए आयोजित ट्रायल में हरदोई जिले की कई बालिकाओं ने भाग लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय इटारा
Hardoi: उन्नाव में गर्ल्स अंडर 17 राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम के लिए आयोजित ट्रायल में हरदोई जिले की कई बालिकाओं ने भाग लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय इटारा की शीतल और काजल यादव का चयन राज्य स्तर के लिए हो गया। दोनों बालिकाओं ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। ट्रायल में कुल 50 से अधिक बालिकाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें हरदोई के विभिन्न विद्यालयों से प्रतिनिधि शामिल थे। यह ट्रायल उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के तहत हुआ, जिसमें विभिन्न जिलों की प्रतिभाओं का मूल्यांकन किया गया।
शीतल ने बताया कि वह बचपन से ही क्रिकेट खेलती आ रही है। विद्यालय के खेल शिक्षक की मदद से उसने अभ्यास किया। काजल ने कहा कि टीम में चयन से उसे नई ऊर्जा मिली है। अब वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार हो रही है। दोनों बालिकाएं इटारा गॉव की रहने वाली हैं, जहां सुविधाओं की कमी के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत की। स्थानीय समुदाय ने उनकी सफलता पर खुशी जताई।
ट्रायल में भाग लेने वाली सभी बालिकाओं को प्रोत्साहन देने के लिए हरदोई के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने अपने आवास पर उन्हें आमंत्रित किया। उन्होंने सभी को सम्मानित किया और उपहार दिए। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि खेलों से बालिकाओं का विकास होता है। जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक और अभिभावक भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











