Top Pollution Cities: दुनिया के 20 शहरों में भारत के 13 शहर प्रदूषण, पाकिस्तान समेत अन्य देश भी शामिल।

रिपोर्ट में भारत को पांचवें स्थान पर प्रदूषण वाले देश का दर्जा दिया गया हो लेकिन भारत में वायु प्रदूषण की स्थिति अभी भी चिंताजनक है...

Mar 11, 2025 - 13:59
54 Views
Top Pollution Cities: दुनिया के 20 शहरों में भारत के 13 शहर प्रदूषण, पाकिस्तान समेत अन्य देश भी शामिल।

स्विस एयर क्वालिटी टेक्नोलॉजी कंपनी आईक्यूएयर की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2024 को जारी किया गया है जिसमें भारत की 13 शहर शामिल है जो की सबसे ज्यादा प्रदूषित पाए गए हैं।

  • दिल्ली बनी सबसे प्रदूषित राजधानी

भारत में लगातार स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ आंकड़े ऐसे सामने निकल कर आ रहे हैं जो की बेहद चोंका देने वाले हैं। स्विस एयर क्वालिटी टेक्नोलॉजी कंपनी आईक्यूएयर की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2024 के द्वारा बताया गया है कि सबसे वैश्विक स्तर पर राजधानी दिल्ली है। भारत दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है जो की सबसे ज्यादा प्रदूषित वाला देश है। जबकि 2023 में जारी हुए आंकड़े में भारत तीसरे स्थान पर था।

  • दिल्ली में लगातार बढ़ता जा रहा प्रदूषण

रिपोर्ट में भारत को पांचवें स्थान पर प्रदूषण वाले देश का दर्जा दिया गया हो लेकिन भारत में वायु प्रदूषण की स्थिति अभी भी चिंताजनक है। 2024 में PM2.5 सांद्रता में 7 प्रतिशत की गिरावट (50.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर) सकारात्मक संकेत है, लेकिन यह अभी भी WHO द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा (10 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर) से काफी अधिक है।

भारत के अधिकांश प्रमुख शहरों में प्रदूषण का स्तर अत्यधिक है, और यही कारण है कि दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 6 भारत में हैं। विशेष रूप से दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां PM2.5 सांद्रता का वार्षिक औसत 91.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है, जो 2023 के आंकड़े (92.7 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर) के करीब ही है।

Also Read- Delhi News: दिल्ली में होली और रमजान को लेकर पुलिस ने इंतजाम किये दुरुस्त, कुछ ऐसा रहेगा आने वाला शुक्रवार।

  • देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर

सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से 13 शहर भारत में हैं, यहां प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक है और नागरिकों के स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रहा है। जिन शहरों का जिक्र किया गया है, उसमे बर्नीहाट, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा आदि, इन क्षेत्रों में PM2.5 का स्तर WHO की सुरक्षित सीमा से काफी अधिक है।

वहीं कुल मिलाकर, 35 प्रतिशत भारतीय शहरों में वार्षिक PM2.5 का स्तर WHO की सीमा (5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) से 10 गुना अधिक पाया गया है। इसका मतलब है कि इन शहरों में हवा में प्रदूषण के कणों की मात्रा इतनी ज्यादा है कि यह नागरिकों के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। वही बाकी की प्रदूषित शहरों की बात की जाए तो इसमें पाकिस्तान का लाहौर, मुल्तान, पेशावर, सियालकोट, चीन का होटन, कजाकिस्तान का कारागंदा, चाड का दजामेना शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow