कानपुर को सीएम योगी देंगे 411 करोड़ की सौगात- बिठूर में 48 विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के बिठूर में 411 करोड़ की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे।

By INA News Desk
Oct 25, 2026 - 22:19
16 Views
कानपुर को सीएम योगी देंगे 411 करोड़ की सौगात- बिठूर में 48 विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
Advertisement
Advertisement

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर जनपद के बिठूर स्थित नानाराव पार्क में आयोजित भव्य समारोह में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर वे कानपुर नगर के बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 411 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन नई योजनाओं की शुरुआत से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को अपने हाथों से प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे।

महर्षि वाल्मीकि की पावन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर को भी सम्मान दिया जाएगा। समारोह में विकास कार्यों की शुरुआत के साथ महर्षि वाल्मीकि के विचारों और उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया जाएगा।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद रमेश अवस्थी, सांसद देवेंद्र सिंह उर्फ भोले, सांसद अशोक कुमार रावत, राज्यसभा सदस्य गोपी कृष्ण पांडेय, प्रकाश पाल, सलिल विश्नोई, विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान, मानवेंद्र सिंह, अरुण पाठक, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, मोहित सोनकर, नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, सरोज कुरील तथा नगर पंचायत परिषद के अध्यक्ष राणा समरेंद्र सिंह, निर्मला कटियार सहित अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement