Hardoi News: थानाध्यक्ष का सराहनीय कार्य, हुआ पारिवारिक जमीनी विवाद का पटाक्षेप, लोगों ने दिया पुलिस को कोटि-कोटि धन्यवाद।
बीते कुछ दिनों पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक द्वारा अपने चाचा के साथ हुए जमीनी विवाद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर ...
रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल
उगड़नपुरवा/अरवल। बीते कुछ दिनों पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक द्वारा अपने चाचा के साथ हुए जमीनी विवाद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया था, जिसकी विवेचना पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी हरपालपुर शिल्पा कुमारी को सौंपी गई थी।
आपको बता दें कि ग्राम उगड़नपुरवा मजरा कुचिला विजना निवासी मुकेश पुत्र खगेश्वर का अपने परिवारीजन रतीराम रमेश, अजीत व श्यामसुंदर पुत्रगण श्री राम के साथ गाटा संख्या 67, 68, 69 एवं 70 को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जब मामले का स्थलीय एवं अभिलेखीय परीक्षण किया गया, तो पाया गया कि उक्त भूखंडों में श्री किंदर प्रसाद मोघानंद बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय तथा आवेदक मुकेश का मकान व कुछ भूमि खाली पड़ी हुई थी।
मामले के संबंध में थानाध्यक्ष अरवल श्री प्रकाश द्वारा दोनों पक्षों के मध्य सुलह समझौता करवा कर यह समाधान कराया गया की जो भूमि खाली पड़ी हुई है वह भूमि रतीराम ,रमेश, अजीत व श्याम सुंदर को दे दी जाती है, जिससे आवेदक मुकेश द्वारा अपना अतिक्रमण हटाने के लिए सहमति भी दी जाती है। साथ ही रतिराम रमेश अजीत व श्यामसुंदर द्वारा मुकेश के मकान के निर्माण में कोई भी अवरोध उत्पन्न किए जाने की बात पर भी सहमति जताई गई।
Also Read- Hardoi News: भीषण गर्मी में सीएचसी की तैयारी देख संतुष्ट नजर आई जांच सर्विलांस टीम
मामले का शांतिपूर्ण ढंग से पटाक्षेप हो जाने पर दोनों पक्षों द्वारा खुशी जताई गई तथा थानाध्यक्ष सहित राजस्व टीम को भी को कोटि धन्यवाद दोनों पक्षों द्वारा दिया गया। क्षेत्र के कई मामलों में थानाध्यक्ष द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से विवाद निपटाने की कड़ी में यह मामला भी जुड़ गया, जिससे पुलिस की कार्यशैली से जनता में पुलिस के विश्वास में बढ़ोतरी हुई है।
Hardoi News: थानाध्यक्ष का सराहनीय कार्य, हुआ पारिवारिक जमीनी विवाद का पटाक्षेप, लोगों ने दिया पुलिस को कोटि-कोटि धन्यवाद
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) June 2, 2025
उगड़नपुरवा/अरवल। बीते कुछ दिनों पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक द्वारा अपने चाचा के साथ हुए जमीनी विवाद में पुलिस अधीक्षक.. @hardoipolice pic.twitter.com/fN5BfzjRwn
What's Your Reaction?