Hardoi News: जिलाधिकारी से नलकूप विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत, कार्रवाई की मांग। 

नलकूप विभाग में वित्तीय अनियमितताओं के मामलों की शिकायत जिलाधिकारी एवं प्रमुख अभियंता से की गई है। विभाग में बिना टेंडर करवाए ...

Nov 15, 2024 - 18:50
90 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी से नलकूप विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत, कार्रवाई की मांग। 

Reported by - Vijay laxmi singh

हरदोई: नलकूप विभाग में वित्तीय अनियमितताओं के मामलों की शिकायत जिलाधिकारी एवं प्रमुख अभियंता से की गई है। विभाग में बिना टेंडर करवाए कार्य करवाने, नियमों को दरकिनार कर वर्क आर्डर पर कार्य करवाने व कमीशनबाजी का आरोप लगाया गया है।

Also Read- Hardoi News: अवैध वसूली के भ्रष्टाचार की जांच में 90 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली।

शिकायतकर्ता अवधेश सिंह ने दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया 2100 योजना में बिना टेंडर निकाले ही पंप हाउस बना लिए गए, पंप हाउस की चुनाई मानक के अनुरूप नहीं की गई, स्टोर से ली जाने वाली सप्लाई गुणवत्ताहीन होती है। पाइपलाइन बिछाने में भी अनियमितता के आरोप लगाए7 शिकायतकर्ता ने 6100 योजना व जिला योजना के कार्यों में भी अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। अधिशासी अभियंता नलकूप राजेश उपाध्याय ने बताया शिकायतें नीतिगत प्रकरणों से संबंधित हैं। इनका निस्तारण शासन स्तर से ही किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow