Hathras: स्वीकृत नाली निर्माण पर अवैध कब्जा रूकवाने की एसडीएम से शिकायत। 

ग्राम पंचायत अजरोई के मजरा लालगढ़ी में एक ग्राम पंचायत की स्वीकृत नाली का निर्माण अवैध कब्जे से परेशान ग्रामीणों

May 16, 2026 - 21:58
47 Views
Hathras: स्वीकृत नाली निर्माण पर अवैध कब्जा रूकवाने की एसडीएम से शिकायत। 
लालगढी के ग्रामीण नाली पर अवैध कब्‍जे की शिकायत करते हुए

हाथरस। ग्राम पंचायत अजरोई के मजरा लालगढ़ी में एक ग्राम पंचायत की स्वीकृत नाली का निर्माण अवैध कब्जे से परेशान ग्रामीणों ने सासनी तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को ग्राम पंचायत सदस्य सुशीला, पूनम, नीतू, शालू और अनीष सहित कई ग्रामीणों ने एक एसडीएम को एक ज्ञापन दिया था जिसमें गांव में क्षेत्र पंचायत सासनी द्वारा एक फुट ओवर नाली स्वीकृत की गई है। यह नाली ग्राम पंचायत की जगह पर है, लेकिन इस पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, नाली का निर्माण न होने से गांव में लगातार जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे गंदगी और बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। बारिश के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। इस संबंध में विकास खंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र में अवैध कब्जा हटवाकर स्वीकृत नाली का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है।

Also Read- तीन बेगुनाहों की जान लेने वाले सीरियल किलर का खूनी खेल खत्म, पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ पूर्व फौजी गुरुप्रीत सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow