Political News: कांग्रेस ने हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र की दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया प्रदेश का अध्यक्ष।
कांग्रेस पार्टी (congress party) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) में अपने अध्यक्ष को बदल दिया है। यहां पार्टी ने हर्षवर्धन सपकाल पर भरोसा....
कांग्रेस पार्टी (congress party) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) में अपने अध्यक्ष को बदल दिया है। यहां पार्टी ने हर्षवर्धन सपकाल पर भरोसा जताते हुए उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनको प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है।
- कांग्रेस ने हार के बाद बदल अध्यक्ष
महाराष्ट्र (Maharashtra) में कुछ समय पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने सहयोगी पार्टियों के साथ में मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन यहां पर उनकी पार्टी और सहयोग इधर उनकी खास मदद नहीं कर पाए और करारी हार का सामना करना पड़ा। यहां भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। अब कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बड़ा बदलाव चाहती है जिसको लेकर उन्होंने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदलने का काम किया है। पार्टी ने नाना पटोले को अध्यक्ष पद से हटाते हुए हर्षवर्धन सपकाल को प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हर्षवर्धन ने पार्टी को भरोसा दिया है कि वह पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे।
Also Read- Political News: पूर्व सांसद ने किया दावा, पंजाब में कभी भी गिर सकती है आप की सरकार
- अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को लेकर जारी किया नोटिस
कांग्रेस ने एक अहम नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें हर्षवर्धन सपकाल को तत्काल प्रभाव से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष नाना पटोले के योगदान की सराहना भी की है। इसके साथ ही, विजय नामदेवराव वडेट्टीवार को महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त करने की भी मंजूरी दी गई है। यह निर्णय कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी किया गया है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार के बाद यह पहला महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिसमें नाना पटोले को उनके पद से हटा दिया गया है।
What's Your Reaction?











