Political News: कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी से पूछा क्या गंगा नहाने से गरीबी हो जाएगी खत्म? बीजेपी ने किया पलटबार। 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में दुनिया भर से लोग गंगा में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां तक की बड़े-बड़े नेता और विपक्षी पार्टियों के नेता गंगा में....

Jan 28, 2025 - 11:37
76 Views
Political News: कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी से पूछा क्या गंगा नहाने से गरीबी हो जाएगी खत्म? बीजेपी ने किया पलटबार। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट- 

कांग्रेस पार्टी congress party के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाकुंभ को लेकर भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party पर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने पूछा है कि क्या गंगा में नहाने से गरीबी खत्म हो जाएगी? उनके इस बयान पर भाजपा ने पलट बार करते हुए उनसे सवाल पूछ डाला।

  • गंगा स्नान को लेकर खरगे ने दिया बयान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ Maha Kumbh में दुनिया भर से लोग गंगा में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां तक की बड़े-बड़े नेता और विपक्षी पार्टियों के नेता गंगा में डुबकी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन ऐसे में कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party से एक सवाल पूछ रही है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'नरेंद्र मोदी के झूठे वादों के जाल में मत फंसिए। क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म हो जाती है? क्या इससे आपका पेट भर जाता है? मैं किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठाना चाहता। अगर किसी को बुरा लगा हो तो मैं माफी मांगता हूं।' अगर ऐसा होता तो गरीबी बहुत पहले खत्म हो जाती।

Also Read- Political News: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार कसा तंज, बोले- 'मुख्यमंत्री मानसिक रूप से अस्वस्थ'...

  • खरगे के बयान पर भाजपा ने किया पलटबार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे Mallikarjun Kharge के बयान पर भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party नाराज होती हुई दिखाई दी। बीजेपी BJP की प्रवक्ता अमित मालवीय ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि बोल खरगे रहे हो लेकिन शब्द गांधी परिवार के हैं। आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों करती है। बताते चलें कि आज देश के गृहमंत्री अमित शाह प्रयागराज में महाकुंभ Maha Kumbh में गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे थे जहां उनके साथ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेता मौजूद रहे थे। वही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी खुद गंगा में डुबकी लगाने का काम किया था। लेकिन खरगे के द्वारा दिए गए बयान से सियासी पारा बढ़ सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow