Political News: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार कसा तंज, बोले- 'मुख्यमंत्री मानसिक रूप से अस्वस्थ'... 

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर नीतीश कुमार...

Jan 27, 2025 - 14:11
 0  60
Political News: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार कसा तंज, बोले- 'मुख्यमंत्री मानसिक रूप से अस्वस्थ'... 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-  

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव Deputy CM Tejashwi Yadav ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Chief Minister Nitish Kumar को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मानसिक रूप से अस्वस्थ दिखाई दे रहे हैं।

  • तेजस्वी के बयान से मची खलबली

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव Chief Minister Lalu Prasad Yadav ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में आना चाहते हैं तो आ सकते हैं उनका हम लोग स्वागत करेंगे। जिसके बाद काफी घमासान मचता हुआ दिखाई दिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार cm Nitish Kumar को खुद सामने आना पड़ा था और इस पर अपना बयान दिया था। वहीं राजद के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जिसके पास से खलबली मचती हुई जरूर दिखाई देगी। तेजस्वी यादव ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Nitish Kumar ने 24 जनवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राज्य दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि उपराष्ट्रपति की समस्तीपुर यात्रा की अगवानी करने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की असमर्थता इस बात का संकेत देती है कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

Also Read- UK News: उत्तराखंड में निकाय चुनाव में बीजेपी BJP को मिली बड़ी जीत, 11 में से 10 पर की जीत दर्ज।

  • बिहार में बनेगी हमारी सरकार

तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav ने कहा है कि बिहार की जनता इस वक्त काफी परेशान है। यहां की जनता से बीजेपी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Nitish Kumar ने जो वादे किए थे उन वादों को आज तक पूरा नहीं किया है। बिहार में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। बिहार में रंगदारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बिहार में आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजद की गठबंधन वाली सरकार को अपना कीमती वोट देंगे और प्रदेश में सरकार बनाने का काम करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।