Political News: हरियाणा के सीएम केजरीवाल के खिलाफ कराएंगे मानहानि का मुकदमा दर्ज।

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हम कुछ इस समय बचा है लेकिन राजनीति जुबांबाजी काफी तेज होती हुई दिखाई दे रही है। यहां हम....

Jan 28, 2025 - 11:45
63 Views
Political News: हरियाणा के सीएम केजरीवाल के खिलाफ कराएंगे मानहानि का मुकदमा दर्ज।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

Political News: हरियाणा Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल Kejriwal के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएगी। जिससे केजरीवाल की मुसीबत बढ़ सकती है।

  • आप और बीजेपी में तकरार जारी

दिल्ली Delhi में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हम कुछ इस समय बचा है लेकिन राजनीति जुबांबाजी काफी तेज होती हुई दिखाई दे रही है। यहां हम आदमी पार्टी बीजेपी पर निशाना साध रही है तो बीजेपी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधने का काम कर रही है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर ली है। वही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अरविंद केजरीवाल से कहा है कि वह अगर माफी नहीं मांगेंगे तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर घोलने का आरोप लगाते हुए इसे सामूहिक नरसंहार की साजिश करार दिया था। केजरीवाल के द्वारा यमुना में जहर मिलाने की बात पर जल बोर्ड ने खुलासा किया और कहा कि यमुना में किसी भी तरीके का जहर नहीं मिला है।

Also Read- Political News: कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी से पूछा क्या गंगा नहाने से गरीबी हो जाएगी खत्म? बीजेपी ने किया पलटबार।

  • केजरीवाल ने दिया था बयान

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल Kejriwal ने भारतीय जनता पार्टी BJP पर आरोप लगाया था कि ये लोग गंदी राजनीति करते हैं। ये लोग दिल्ली में रहने वाले लोगों को प्यास रखने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। केजरीवाल ने आगे कहा था कि भाजपा के लोग यमुना नदी में जहर मिलाने का काम कर रहे हैं और इस पानी को दिल्ली भेज रहे हैं। अगर इस पानी को दिल्ली वालों ने पी लिया तो वह मर जाएंगे। क्या इससे ज्यादा कोई घिनौना काम कर सकता है? वहीं हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि निराधार आरोप लगाना और दूसरों पर दोष मढ़ना उनकी आदत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow