Delhi : आरएसएस और इंद्रेश कुमार पर आरोप निराधार, एडवोकेट रीना एन सिंह ने अफवाहों की निंदा की
रीना एन सिंह ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि इंद्रेश कुमार द्वारा 10 लाख हिंदू कन्याओं का विवाह मुस्लिम परिवारों में कराने का जो दावा किया गया, वह महज एक अफवाह है और स्वयं इंद्रेश कुमार इसका खंड
नई दिल्ली में उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को एक राष्ट्रवादी संगठन बताते हुए उसके विरुद्ध लगाए जा रहे आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि संघ देश में अनुशासन, समाज निर्माण और हिंदुत्व की विचारधारा को मजबूत करने के साथ-साथ अपनी हजारों शाखाओं के माध्यम से राष्ट्र सेवा कर रहा है। ऐसे संगठन या इसके पदाधिकारियों के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाना न केवल निंदनीय है, बल्कि अपराध की श्रेणी में आता है। रीना एन सिंह, जिन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पुस्तक लिखी है और श्रीकृष्ण जन्मभूमि व ज्ञानवापी जैसे मामलों में सक्रिय रही हैं, ने स्पष्ट किया कि पिछले दिनों फैलाई गई बातें पूरी तरह तथ्यहीन हैं।
रीना एन सिंह ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि इंद्रेश कुमार द्वारा 10 लाख हिंदू कन्याओं का विवाह मुस्लिम परिवारों में कराने का जो दावा किया गया, वह महज एक अफवाह है और स्वयं इंद्रेश कुमार इसका खंडन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इंद्रेश कुमार ने कश्मीर में आतंकवाद के विरुद्ध महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कुछ लोगों को वास्तव में हिंदू समाज और गौ माता की चिंता है, तो वे मथुरा में गौ रक्षक की हत्या पर न्याय की मांग क्यों नहीं करते? साथ ही उन्होंने जोशीमठ में हिंदुओं की घटती आबादी और वहां की समस्याओं पर चुप्पी साधने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने दोहराया कि संघ हर उस व्यक्ति के लिए कार्य करता है जो राष्ट्रवादी विचारधारा में विश्वास रखता है।
Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में
What's Your Reaction?









