Deoband: युवक के पीछे पड़ी नागिन, चार बार डंसा, सपेरे को बुलाकर पकड़वाया तो उसे भी काटा,

सपेरे ने नागिन को पकड़ लिया। सपेरे ने बताया कि यह नागिन है। सपेरा नागिन को गांव से दूर हिंडन नदी के पास ले गया और जैसे ही छोड़ने लगा, तो उसे भी नागिन ने डंस लिया और झाड़ियों में...

By INA News Desk
Nov 14, 2024 - 23:49  · Updated: Nov 15, 2024 - 11:47
65 Views
Deoband: युवक के पीछे पड़ी नागिन, चार बार डंसा, सपेरे को बुलाकर पकड़वाया तो उसे भी काटा,

नागिन युवक का पीछा कर रही है और उसे डस लेती है। सपेरे ने नागिन को पकड़ लिया तो उसे भी नहीं छोड़ा लेकिन नागिन हाथ नहीं आई है

Deoband- Bargaon News INA.

बड़गांव क्षेत्र के गांव चिराऊ में एक नागिन युवक के पीछे पड़ी है। नागिन युवक को चार बार डस चुकी है। परिजनों ने सपेरे को बुलवाया और नागिन को पकड़वाया। सपेरे ने नागिन को गांव से दूर से ले जाकर छोड़ दिया तो उसने सपेरे को भी डंस लिया। युवक जब खेत पर गया तो नागिन ने फिर डंस लिया। हालांकि, युवक और सपेरे का इलाज कराया जा चुका है और वे खतरे से बाहर हैं।

Also Read: Deoband: दून वैली मे बाल दिवस व गुरु नानक जयंती पर विशेष आयोजन

गांव चिराऊ निवासी गौरव पुत्र चरण सिंह  के पीछे नागिन पांच दिन से पीछे पड़ी है। परिजनों ने बताया कि गौरव के घर के पास भी नागिन आ गई थी। युवक को खेत में तीन बार नागिन ने डसा है। इससे घबराए परिजनों ने सपेरे को बुलवाया। सपेरे ने नागिन को पकड़ लिया। सपेरे ने बताया कि यह नागिन है। सपेरा नागिन को गांव से दूर हिंडन नदी के पास ले गया और जैसे ही छोड़ने लगा, तो उसे भी नागिन ने डंस लिया और झाड़ियों में चली गई। सपेरे ने खुद ही इलाज कर लिया। 

नागिन को पकड़ा तो इस सपेरे को भी डस लिया...

मंगलवार को गौरव खेत पर पानी चलाने गया,लेकिन नागिन फिर वहां आ गई, उसने युवक को दोबारा काट लिया।परिजनों ने आनन-फानन में चिकित्सक के यहां ले जाकर गौरव का इलाज कराया और झाड़ फूंक भी कराई। यह घटना चर्चा का विषय बनी है। ग्रामीणों और युवक के परिजन भी दहशत में है। यह नहीं पता लग पा रहा है कि नागिन युवक के पीछे क्यों पड़ी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow