Deoband: दून वैली मे बाल दिवस व गुरु नानक जयंती पर विशेष आयोजन

बच्चों के लिये अध्यापकों द्वारा आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में अध्यापकों ने ‘इंसाफ की ड़गर पे बच्चों दिखाओ चल के’ तथा अन्य गीतो, कविताओं आदि के माध्यम से बच्चों को देश-प्रेम एवं व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर सुश्री काजल तथा

Nov 14, 2024 - 22:59
58 Views
Deoband: दून वैली मे बाल दिवस व गुरु नानक जयंती पर विशेष आयोजन

Deoband News INA.

द दून वैली पब्लिक स्कूल मे 14 नवम्बर को बाल दिवस के साथ गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में प्रातः काल विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वं॰ जवाहर लाल नेहरू तथा सिक्खों के प्रथम गुरु नानक देव के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलित कर स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, क्वालिटी हेड अर्चना शर्मा, ब्रांच हेड तनुज कपिल व उप-प्रधानाचार्य हरदीप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

बच्चों के लिये अध्यापकों द्वारा आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में अध्यापकों ने ‘इंसाफ की ड़गर पे बच्चों दिखाओ चल के’ तथा अन्य गीतो, कविताओं आदि के माध्यम से बच्चों को देश-प्रेम एवं व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर सुश्री काजल तथा इन्द्रजीत मैडम द्वारा सुरीले ओर भावपूर्ण शबद की प्रस्तुति अत्यन्त सराहनीय रही। बच्चों को उत्साहित करने के उद्देश्य से शीर्ष अध्यापकों ने कक्षाओं मे पपेट शो,स्टोरी, पोएम विद एक्शन, प्रश्नोत्तरी, आदि के द्वारा बच्चो को जीवन पथ पर गतिशील होने के लिए प्रेरित किया गया।

Also Read: सहारनपुर: RTO विभाग सहारनपुर बना अवैध वसूली का अड्डा, एजेंटों में नाराज़गी

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने बच्चों में जोश भर देने वाले अपने उद्बोधन से जवाहर लाल नेहरू एवं गुरु नानक देव के जीवन चरित्र का वर्णन करने हुये सरल शब्दों में बच्चों को समय का महत्व एवं विद्यार्थी जीवन की अनुकरणीय आदतों को आत्मसात करने के लिये प्रेरित किया साथ ही साथ श्रेष्ठ विद्यार्थी और आज्ञाकारी संतान बनकर समाज और देश के लिये योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन सामिया ने किया तथा इस अवसर पर विद्यार्थियों सहित समस्त अध्यापक व अध्यापिकाएँ उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow