Deoband : देवबंद में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान
अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। महिलाओं व बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा व हेल्पलाइन
देवबंद के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। यह अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाया जा रहा है। फुलास अकबरपुर, फुलासी व नगर क्षेत्र में उप निरीक्षक सुधा रानी त्यागी, उप निरीक्षक विपिन शर्मा, उप निरीक्षक राजूपुर, उप निरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सहित पुलिस टीम ने जन जागरण अभियान चलाया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। महिलाओं व बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिलाओं के लिए 1090 व आपात सेवा 112 जैसी हेल्पलाइन सेवाएं उपलब्ध हैं।
महिलाओं के लिए पिंक बूथ व मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जहां वे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं व सहायता ले सकती हैं। महिला पुलिसकर्मी महिलाओं व बालिकाओं की शिकायतें सुन रही हैं व उन्हें कानूनी मदद दे रही हैं।
Also Click : Saharanpur : ऑपरेशन सवेरा के तहत बेहट पुलिस ने चरस तस्कर को पकड़ा
What's Your Reaction?











