Sitapur : इमलिया सुल्तानपुर में ग्रामीणों ने पंचायत विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू
धरना स्थल पर सरोज सिंह ने बताया कि जूनियर विद्यालय सरांयजीत की बाउंड्री वॉल निर्माण में करीब सात लाख रुपये से अधिक सरकारी धन का दुरुपयोग हो चुका है। इस साल बि
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो सीतापुर
सीतापुर के विकास खंड ऐलिया मुख्यालय इमलिया सुल्तानपुर के गेट पर पसनैका के ढाई दर्जन ग्रामीणों ने वरिष्ठ पत्रकार सरोज सिंह की अगुवाई में सुबह से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत विभाग सरकार की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं पर ध्यान नहीं दे रहा। इससे सरकार की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं को शौचालय और मूत्रालय का लाभ नहीं मिल सका है। इस बारे में ब्लॉक अधिकारियों से लेकर जिले के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे जाते रहे हैं। पंचायत विभाग की जिद के कारण ग्रामीण विवश होकर धरने पर बैठे हैं। सभी मुद्दों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का लिखित आश्वासन न मिलने तक धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो धरना आमरण अनशन में बदल जाएगा।
धरना स्थल पर सरोज सिंह ने बताया कि जूनियर विद्यालय सरांयजीत की बाउंड्री वॉल निर्माण में करीब सात लाख रुपये से अधिक सरकारी धन का दुरुपयोग हो चुका है। इस साल बिना अनुमान स्वीकृति के घटिया निर्माण शुरू कराया गया, जिसमें नींव तक नहीं थी। विरोध करने पर उत्तर दिशा की नींव खुदवाई गई, लेकिन बाकी हिस्से में बदलाव नहीं हुआ। चार साल बीतने के बाद भी विद्यालय में शौचालय और मूत्रालय सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। टाइलिंग में बिना फर्श तोड़े ही लीपापोती की गई। इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत और रीबोरिंग में भी गड़बड़ी हुई। पुरानी सामग्री का कोई हिसाब नहीं है। उचित दर पर विक्रेता चुनने के लिए बैठक का एजेंडा जारी न करना पंचायत विभाग की जिद दिखाता है। धरने में मुख्य रूप से मनोज कुमार, परवन, रामकुमार, मंगल सिंह, रामनिवास, रविंद्र यादव, होरी लाल, प्यारेलाल आदि मौजूद थे।
Also Click : Saharanpur : ऑपरेशन सवेरा के तहत बेहट पुलिस ने चरस तस्कर को पकड़ा
What's Your Reaction?











