Deoband : चेयरमैन साहब..जलभराव के कारण करनी पड़ती है कॉलेज की छुट्टी, पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रशासन ने पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
जलभराव के कारण आए दिन कॉलेज की छुट्टी करनी पड़ती है। जिससे शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने ज्ञापन में यह भी बताया कि पूर्व में कई बार यहां का मुआयना
कॉलेज परिसर और रास्ते पर जलभराव से स्टाफ और विद्यार्थी परेशान
देवबंद : पानी निकासी न होने के कारण कॉलेज परिसर और रास्ते में होने वाले जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं संग पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग को ज्ञापन सौंपा है। प्रधानाचार्य सबा हसीब सिद्दीकी और सभासद हारिस सैयद के नेतृत्व में प्रबंधन से जुड़े लोगों ने पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग को सौंपे ज्ञापन में कहा कि कई वर्षों से पानी की निकासी न होने से कॉलेज परिसर और सड़क पर लगातार जलभराव रहता है। जिस कारण स्टाफ और छात्राओं को कॉलेज आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
जलभराव के कारण आए दिन कॉलेज की छुट्टी करनी पड़ती है। जिससे शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने ज्ञापन में यह भी बताया कि पूर्व में कई बार यहां का मुआयना किया गया और समस्या से निजात दिलाने के लिए नाले निर्माण का प्रस्ताव भी बोर्ड में पारित हो चुका है। लेकिन उसके बावजूद पानी निकासी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखकर नाला निर्माण कराने की मांग की है। इस मौके पर फैजी सिद्दीकी समेत विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।
Also Click : Deoband : राखी मेकिंग प्रतियोगिता में अदीबा प्रथम अलशिफा और आयशा द्वितीय स्थान पर
What's Your Reaction?











