देवबंद: नाली विवाद को लेकर राजपूत और सैनी समाज के लोगों में संघर्ष,फायरिंग

प्रधान लाल सिंह ने बताया कि गांव में भायला गांव के संजीव आदि की जमीन है। पानी निकासी को लेकर नाली निर्माण कराया जाना था। लेकिन विरोध के चलते यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्रधान के मुताबिक कोर्ट के आदेश के बाद इसका काम शुरु कराया जाना था। इसको लेकर पंचायत में ...

Jan 15, 2025 - 00:15
 0  51
देवबंद: नाली विवाद को लेकर राजपूत और सैनी समाज के लोगों में संघर्ष,फायरिंग

मारपीट में प्रधान की पत्नी और भाइयों समेत दोनों पक्षों के सात लोग घायल

By INA News Deoband.

बढ़ेडी खुर्द गांव में नाली विवाद को लेकर राजपूत और सैनी समाज के लोगों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें ग्राम प्रधान की पत्नी और दो भाइयों समेत दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। बढ़ेडी खुर्द गांव में पिछले काफी समय से नाली को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। मंगलवार को इसी मामले को लेकर गांव में पंचायत थी। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरु हो गई। इसमें प्रधान लाल सिंह की पत्नी शारदा, भाई सोनी लाल (38), विजय पाल (48) और राहुल जबकि दूसरे पक्ष के संजीव, आर्यन सहित तीन लोग घायल हो गए।

Also Read: पहले ऑनलाइन प्यार, धोखा और फिर... आखिर सोशल मीडिया क्यों बना आज के युवाओं की मौत का सौदागर

प्रधान लाल सिंह ने बताया कि गांव में भायला गांव के संजीव आदि की जमीन है। पानी निकासी को लेकर नाली निर्माण कराया जाना था। लेकिन विरोध के चलते यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्रधान के मुताबिक कोर्ट के आदेश के बाद इसका काम शुरु कराया जाना था। इसको लेकर पंचायत में मौजूद लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। फायरिंग भी की गई। जिसमें कई लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, दूसरे पक्ष के संजीव ने कोतवाली में दी तहरीर में ग्राम प्रधान लाल सिंह और उसके भाई सहित कई लोगों पर खेत में खड़ा गन्ना चोरी करने का आरोप लगाया।विरोध करने पर मारपीट की गई और फायर भी किया गया। पूर्व मंत्री के अनुज अरुण राणा ने बताया कि प्रधान उनके परिवार के लोगों के खेतों के बीच से पानी निकासी कराना चाहता है। ऐसा होने से उन्हें खेतों की सिंचाई में परेशानी होगी। इसी को लेकर बातचीत करने गए थे। जहां उनके साथ मारपीट की गई। अरुण राणा ने दूसरे पक्ष के सभी आरोपों को निराधार बताया है। सीओ रविकांत पराशर का कहना है कि चकरोड की बराबर से नाली निकाली जा रही है। जिसको लेकर उनके बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow