Deoband : बिजली चोरी में गोपाली के प्रधान समेत 37 पर रिपोर्ट दर्ज, विद्युत निगम ने देहात और नगर के मोहल्लों में चलाया अभियान

कालीपार क्षेत्र के गोपाली गांव में कार्रवाई के दौरान ग्राम प्रधान नईम के चोरी की बिजली चलती पकड़ी गई। अवर अभियंता पुलकित टंडन और गुलशन झा ने बताया कि बिज

By INA News Desk
Aug 23, 2025 - 21:30
200 Views
Deoband : बिजली चोरी में गोपाली के प्रधान समेत 37 पर रिपोर्ट दर्ज, विद्युत निगम ने देहात और नगर के मोहल्लों में चलाया अभियान
बिजली चोरी में गोपाली के प्रधान समेत 37 पर रिपोर्ट दर्ज, विद्युत निगम ने देहात और नगर के मोहल्लों में चलाया अभियान

देवबंद : बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम ने अभियान शुरु कर दिया है। इसी के तहत निगम की टीमों ने छह से अधिक मोहल्लों में कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी पकड़ी है। जबकि देहात के गोपाली गांव में कार्रवाई के दौरान ग्राम प्रधान के घर बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र बाबू और एक्सईएन मृत्यूंजय शाही के नेतृत्व में टीमों ने बिजली चोरी रोकने के लिए नगर के मोहल्ला शाहबुखारी, मोहल्ल खानकाह, पठानपुरा, किला, बड़जियाउलहक और ईदगाह रोड पर चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान 36 उपभोक्ताओं के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। मोहल्ला शाहबुखारी में चेकिंग किए जाने को लेकर लोगों और निगम अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कालीपार क्षेत्र के गोपाली गांव में कार्रवाई के दौरान ग्राम प्रधान नईम के चोरी की बिजली चलती पकड़ी गई। अवर अभियंता पुलकित टंडन और गुलशन झा ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में प्रधान के अलावा 36 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिजली चोरी रोकने को निगम का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान उप खंड अधिकारी विजय कुमार, मो. जीशान, रिंकू कुमार, गोविंद कुमार, प्रवीण कुमार, राजवीर आदि मौजूद रहे।

Also Click : Deoband : 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झाँसा देकर भगाने वाले शिवम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow