Deoband : सार्वजनिक रुप से माफी मांगे पूर्व विधायक मनोज चौधरी, सपा मुखिया करें हस्तक्षेप- कारी इस्हाक
उन्होंने कहा शेखुल हिंद केवल एक व्यक्ति का नाम नहीं है, बल्कि भारत की आजादी की लड़ाई का एक स्वर्णिम अध्याय हैं। उनके नाम को बदलने की बात करना देश की आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों का अपमान है। कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि पूर्व विधायक
देवबंद। सहारनपुर स्थित शेखुल हिंद मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने को लेकर छिड़ी बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। जमीयत दावतुल मुसलमीन के संरक्षक और प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने पूर्व विधायक मनोज चौधरी के बयान पर नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने रविवार को जारी बयान में कहा कि जो नेता खुद को अल्पसंख्यकों का हमदर्द बताते हैं उनके द्वारा इस तरह की विभाजनकारी मांग करना न केवल अफसोसनाक है बल्कि उनकी नीयत पर भी सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा शेखुल हिंद केवल एक व्यक्ति का नाम नहीं है, बल्कि भारत की आजादी की लड़ाई का एक स्वर्णिम अध्याय हैं। उनके नाम को बदलने की बात करना देश की आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों का अपमान है। कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि पूर्व विधायक को किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले शेखुल हिंद मौलाना महमूद-उल-हसन के इतिहास और देश के प्रति उनके योगदान का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूर्व विधायक को अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक मंच से माफी मांगनी चाहिए।
Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल
What's Your Reaction?









