Deoband : विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब, चुनाव में जवाब देगी मातृशक्ति- सिंह
उन्होंने कहा कि देश की 70 करोड़ महिला वोटर अपने इस अपमान को भूली नहीं हैं और आने वाले समय में वे इसका करारा जवाब देंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए सिंह ने कहा कि पीएम ने महिलाओं के आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ी है और संसद में पूर्ण बहुमत मिलते
देवबंद। स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के महानिर्वाण दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने विपक्ष पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि देश का विपक्ष महिला विरोधी मानसिकता से ग्रसित है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्होंने महिला आरक्षण बिल, एक देश-एक चुनाव और पंचायत चुनावों जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार का पक्ष मजबूती से रखा। संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर हो रही राजनीति पर गिरिराज सिंह ने कहा कि देश का विपक्ष महिला विरोधी मानसिकता से ग्रसित है। विपक्ष ने संसद में बिल का विरोध कर मातृशक्ति का अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि देश की 70 करोड़ महिला वोटर अपने इस अपमान को भूली नहीं हैं और आने वाले समय में वे इसका करारा जवाब देंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए सिंह ने कहा कि पीएम ने महिलाओं के आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ी है और संसद में पूर्ण बहुमत मिलते ही इस बिल को दोबारा पास कराया जाएगा। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि एक देश-एक चुनाव वर्तमान समय की अनिवार्य मांग है। दावा किया कि देश की जनता भी बार-बार की चुनावी प्रक्रिया से बचना चाहती है ताकि सरकारी खजाने पर आर्थिक बोझ न पड़े। गिरिराज सिंह ने संकेत दिया कि इससे संबंधित कानून जल्द ही संसद के पटल पर रखा जाएगा।
Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल
What's Your Reaction?









