Deoband : सनातन के ध्वजवाहक थे स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती- गिरिराज सिंह

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री और सहारनपुर के प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा, लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी शिरकत की। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया और जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने स्वामी जी के सामाजि

By INA News Desk
Apr 19, 2026 - 19:27
41 Views
Deoband : सनातन के ध्वजवाहक थे स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती- गिरिराज सिंह
Deoband : सनातन के ध्वजवाहक थे स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती- गिरिराज सिंह

देवबंद। देवीकुंड रोड स्थित महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम में रविवार को स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज के महानिर्वाण दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह समेत देश और प्रदेश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने देवबंद पहुंचकर स्वामी जी के समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा स्वामी जी ने केवल देवबंद ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र में सनातन संस्कृति को मजबूती प्रदान की। अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि संत ही सनातन संस्कृति के सच्चे ध्वजवाहक होते हैं, जिनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज का कल्याण संभव है।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री और सहारनपुर के प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा, लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी शिरकत की। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया और जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने स्वामी जी के सामाजिक व आध्यात्मिक कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के शिष्य और प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि आज हजारों की संख्या में उमड़ी यह भीड़ इस बात का प्रमाण है कि स्वामी जी के प्रति लोगों के हृदय में कितना स्नेह और श्रद्धा है। इस मौके पर विधायक कीरत सिंह, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, राघव लखनपाल शर्मा, को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, मुजफ्फरनगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, मुकेश चौधरी, पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग और जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी आदि मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow