Deoband : लालवाला मामला- जेल में बंद आरोपियों से मिलने पहुंचे भीम आर्मी जिलाध्यक्ष, पुलिस कार्रवाई को बताया गलत
मुलाकात के बाद भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने निर्दोष लोगों को जेल भेजकर समाज को दबाने का काम किया है। उन्होंने जेल में बंद लोगों को भरोसा दिलाया कि संगठन उन्हें हर संभव कानूनी मदद मुहैया कराएगा। भीम आर्मी नेता ने साफ किया कि पि
देवबंद में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शौर्य आंबेडकर और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के पदाधिकारियों ने अपने समर्थकों के साथ देवबंद उपकारागार (जेल) का दौरा किया। वहां उन्होंने लालवाला प्रकरण के सिलसिले में जेल में बंद पांच लोगों से मुलाकात की। इस दौरान भीम आर्मी नेता ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर एकतरफा और अन्यायपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
मुलाकात के बाद भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने निर्दोष लोगों को जेल भेजकर समाज को दबाने का काम किया है। उन्होंने जेल में बंद लोगों को भरोसा दिलाया कि संगठन उन्हें हर संभव कानूनी मदद मुहैया कराएगा। भीम आर्मी नेता ने साफ किया कि पिछड़े और शोषित वर्ग पर हो रहे अत्याचार और उनकी आवाज को दबाने की कोशिशों के खिलाफ उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने एकजुटता जाहिर करते हुए कहा कि भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी और पूरा बहुजन समाज अपने साथियों के साथ मजबूती से खड़ा है। जेल में बंद साथियों का हौसला बुलंद है और वे देश के कानून तथा सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को पूरी ताकत के साथ लड़ रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ संगठन के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?


