Deoband News Today: देवबंद में मानव कल्याण मंच ने किया शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षकों को अंगवस्त्र व अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मानित

नगर की प्रतिष्ठित व अग्रणी समाज सेवी संस्था मानव कल्याण मंच , देवबंद द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में शिक्षक सम्मान

By INA News Desk
Sep 2, 2026 - 16:54
3 Views
Deoband News Today: देवबंद में मानव कल्याण मंच ने किया शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षकों को अंगवस्त्र व अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मानित

देवबंद: नगर की प्रतिष्ठित व अग्रणी समाज सेवी संस्था मानव कल्याण मंच , देवबंद द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में किया गया l कार्यक्रम में  विजय गुप्ता प्रधानाचार्य  गुरु राम राय इंटर कालिज  देवबंद,श्रीमति सुनीता रानी पूर्व अध्यापिका श्री दिगम्बर जैन  इंटर कालिज देवबंद,  रामबोल शर्मा पूर्व अध्यापक  रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज, सचिन जैन अध्यापक एच. ए. वी. इंटर कालिज, आलोक मित्तल उप प्रबंधक S.K.P. Happy School,  श्रीमति मेघा शर्मा CTO - DIGITAL TECHNOLOGIES को कार्यक्रम में अंग वस्त्र ओढ़ाकर व अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी व श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज  की  प्रबंधक महामण्डलेश्वर आशु गिरी जी ने बताया कि य़ह दिन हमारे देश के महान शिक्षक व पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्व पल्ली राधा कृष्णनन जी की जयंती के रूप मे मनाया जाता है l उन्होंने शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में जो योगदान दिया,वह हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा l विशिष्ट अतिथि C.H.C.देवबंद की Senior Dr.Riyanka Choudhary  ने शिक्षको के कार्यो बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा की एक शिक्षक दिये कि तरह खुद को जलाकर विद्यार्थियों के जीवन को सुधारता  है और उनका  मार्गदर्शन करता है l सम्मानित शिक्षक विजय गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल पुस्तक ज्ञान तक सीमित नहीं होती बल्कि यह जीवन जीने की कला भी सिखाती है l  

कार्यक्रम  के अंत मे सभी अतिथियों व सम्मानित शिक्षको का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक अपने शिष्य के जीवन के साथ-साथ उसके चरित्र निर्माण में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कहा जाता है कि मनुष्य की सबसे पहले गुरु उसकी मां होती है जो अपने बच्चों को जन्म देने के साथ साथ उनका पालन करती है जबकि शिक्षक उनको ज्ञान व शिष्टाचार सिखाता है मानव कल्याण मंच के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि आज के दौर में शिक्षको का अध्यापन कार्य बहुत चुनौती भरा हो गया है l चुनौती के इस  समय में भी शिक्षक अपना कार्य मेहनत व लगन के साथ कर रहे हैं और इसके लिए सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं l

मंच अध्यक्ष सुशील कर्णवाल ने वर्ष पर चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला l कार्यक्रम में मंच अध्यक्षा पूजा छाबड़ा ने मंच के मासिक कार्यक्रमों के बारे मे बताया l कार्यक्रम का संचालन पूजा बंसल ने कियाl कार्यक्रम में महासचिव राजू सैनी कोषाध्यक्ष सुनील बंसल,प्रमोद मित्तल, रविंद्र कश्यप एडवोकेट, शशि गुगलानी सुरभि अग्रवाल,पूर्व अध्यक्षा प्रतिभा जैन,पूजा बंसल , सचिव ममता वर्मा, कोषाध्यक्ष पूनम कौशिक,गुरमीत कोर, अंजलि त्यागी, रीता सिंह, रश्मि चौधरी  अंजना मिश्रा रोजी कौर मेघा मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Also Read- UGC NET June 2026 Re-Exam: NTA ने जारी की सिटी स्लिप, 9 और 10 सितंबर को होगा री-एग्जाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow