Deoband News: हैवानियत- मौसा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म, तेजाब पिलाया

घटना करीब दो माह पूर्व भायला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक मोहल्ले की है। जहां एक व्यक्ति ने रिश्तों को कलंकित करते हुए भरोसे का कत्ल किया और नौवीं कक्षा की15 वर्षीय पत्नी की भांजी को घर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Nov 1, 2024 - 22:40
 0  69
Deoband News: हैवानियत- मौसा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म, तेजाब पिलाया

सार-

  • जिंदगी और मौत से जूझ रही पीडिता, विरोध पर पत्नी को भी दिया तलाक
  • कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज, खुला घूम रहा आरोपी
  • दो माह पूर्व हुई वारदात, मीडिया के सामने आए परिजन

Deoband News INA.

नाबालिग भांजी के साथ मौसा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपी ने उसको तेजाब पिलाया। मासूम जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। पत्नी ने विरोध किया तो उसको तलाक दे दिया। गिरफ्तारी न होने पर आरोपी की पत्नी और पीडित परिवार की महिलाओं ने मीडिया के आगे अपना दर्द बयां किया।

घटना करीब दो माह पूर्व भायला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक मोहल्ले की है। जहां एक व्यक्ति ने रिश्तों को कलंकित करते हुए भरोसे का कत्ल किया और नौवीं कक्षा की 15 वर्षीय पत्नी की भांजी को घर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बृहस्पतिवार को पीडित परिवार की महिलाओं ने बताया कि 9 अगस्त को बच्ची को उसका मौसा अपने घर लेकर गया था। जहां उसके साथ हैवानियत की गई। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उसे तेजाब पिलाया गया।

Also Read: Sambhal News: पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने, आग लगाने और वर्दी फाड़ने के आरोप में 9 के खिलाफ एफआईआर

जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोपी की पत्नी ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। जिसके बाद वह बच्ची को लेकर स्थानीय चिकित्सक के यहां लेकर गए। लेकिन नाजुक हालत के चलते उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। मासूम जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। तेजाब पिलाए जाने के कारण उसकी आंतें तक दिखाई दे रही है।डॉक्टरों ने पेट के ऊपर प्लास्टिक की पन्नी जैसी कोई चीज लगाई हुई है और उसके पेट और गले में कई नलियां डाली हुई हैं। आरोप है कि जब वह पुलिस के चक्कर काटकर थक चुके तो उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जिस कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow