Saharanpur: देवबंद पुलिस की मुठभेड़ में गोकशी का वांछित आरोपी घायल, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, गोकशी, हत्या, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी,

Aug 28, 2026 - 09:37
4 Views
Saharanpur: देवबंद पुलिस की मुठभेड़ में गोकशी का वांछित आरोपी घायल, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद

देवबंद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, गोकशी, हत्या, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है।  इसी क्रम में आज दिनांक 27.08.2026 की रात्रि को थानादेवबंद पुलिस टीम द्वारा देवबंद से बड़गांव जाने वाली रोड पर ग्राम लबकरी के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी। तभी देवबंद की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिये। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटसाइकिल सवार व्यक्तियों को रुकने का ईशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी तथा मोटरसाइकिल को तेज गति से बड़गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया। पुलिस टीम को पीछा करता देख बदमाशों ने हड़बड़ी में ग्राम झबीरन की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने का प्रयास करने लगे। कुछ दुरी पर जाकर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गयी। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख पास में गन्ने के खेत में बनी ट्यूबवैल व पॉपुलर के पेड़ो की आड़ लेकर पुलिस टीम पर पुनः जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे।  पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश / अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया एवं 01 अन्य बदमाश जंगल व अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।  फरार बदमाश/अभियुक्त की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश /अभियुक्त की पहचान 1. खालिद पुत्र बाबू निवासी ग्राम बझेड़ी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर हाल निवासी मौहल्ला फौलादपुर थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर के रुप में हुई, जो थाना देवबंद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 604/2026 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम के मुकदमें का वांछित अभियुक्त है । जिसके कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 02 जिंदा / 01 खोखा कारतूस .315 बोर एवं 01 मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट  बरामद हुई। घायल गोकश/अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार / घायल अभियुक्तग के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

  गिरफ्तार/घायल गोकश खालिद शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद मुजफ्फरनगर एंव सहारनपुर के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास एंव गोकशी जैसे संगीन अपराधों में आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं

Also Read- Black Dollar Scam: केमिकल से नोट बदलने और पैसा डबल करने का खेल, खंडाला के रिसॉर्ट से 4 करोड़ नकदी समेत 7 दबोचे गए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow