Deoband : कमीशन न मिलने से राशन डीलर नाराज, तीन दिन हड़ताल की घोषणा

नगर मंत्री अब्दुल मतीन खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राशन डीलरों को 90 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन मिलता है। जबकि अन्य प्रदेशों में 200 रुपए प्रति क्विंटल कमी

By INA News Desk
Jul 21, 2025 - 23:20
74 Views
Deoband : कमीशन न मिलने से राशन डीलर नाराज, तीन दिन हड़ताल की घोषणा
कमीशन न मिलने से राशन डीलर नाराज, तीन दिन हड़ताल की घोषणा

देवबंद : पांच माह से कमीशन न मिलने से खफा राशन डीलरों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इसके विरोध में तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शीघ्र कमीशन दिलाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार मल्होत्रा के आह्वान पर सोमवार को राशन डीलरों की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें राशन डीलरों ने अवगत कराया कि पांच माह से उन्हें कमीशन नहीं मिल रहा है। जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर मंत्री अब्दुल मतीन खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राशन डीलरों को 90 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन मिलता है। जबकि अन्य प्रदेशों में 200 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन दिया जाता है। उन्होंने पांच माह का कमीशन अन्य प्रदेशों के बराबर दिए जाने की मांग की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल करने की घोषणा की गई। इस मौके पर मोहन लाल, सदाकत खान, सारिका, राकेश सिंघल, शाकिर उस्मानी, प्रदीप कुमार, असजद उल्ला, हुमा कुरैशी, महताब अली, रेनू कुमार, मिथलेश,अंशुल सिंघल, प्रतीक्षा कुमारी, शाहिद, सुभद्रा आदि मौजूद रहे।

Also Click : Mussoorie: भारी बारिश से थमी जनजीवन की रफ्तार, मसूरी धनोल्टी रोड पर भूस्खलन से मचा हड़कंप, प्रशासन की तत्परता से दो घंटे में बहाल हुआ यातायात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow