Deoband : चोरी हुई ई-रिक्शा 24 घंटे में बरामद, अभियुक्त कल्लू गिरफ्तार
देवबंद में एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश, एसपी ग्रामीण सागर जैन और सीओ अभितेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण के
देवबंद में एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश, एसपी ग्रामीण सागर जैन और सीओ अभितेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान में जेल चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक रविंद्र कसाना को बड़ी सफलता मिली। थाना हाजा पर दर्ज अपराध संख्या 769/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत चोरी हुई ई-रिक्शा को 24 घंटे में बरामद कर लिया गया। अभियुक्त कल्लू पुत्र कर्ताराम निवासी डेहरा थाना देवबंद को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से नीले रंग की ई-रिक्शा (नंबर UP 11 CT 6418) बरामद हुई।
अभियुक्त कल्लू का पहले से आपराधिक इतिहास है। विभिन्न थानों में उसके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र कसाना, हेड कांस्टेबल राहुल और हेड कांस्टेबल सतीश शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है।
Also Click : Lucknow : जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?











