Deoband : द दून वैली पब्लिक स्कूल की छात्रा तनिष्का सैनी ने तहसील में हासिल किया पहला स्थान
समारोह में परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 843 छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इसमें 95 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 21 छात्र और 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले 68 छात्र शामिल रहे।
देवबंद के द दून वैली पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों के सम्मान में हर्ष विद्या रत्न पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल की छात्रा तनिष्का सैनी को तहसील टॉप करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सत्र 2025-26 के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को 31 लाख 43 हजार रुपये की छात्रवृत्तियां बांटी गईं, जिससे विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, नगर पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग और स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने दीप जलाकर की।
समारोह में परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 843 छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इसमें 95 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 21 छात्र और 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले 68 छात्र शामिल रहे। राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास का आधार है। स्कूल के डायरेक्टर अनुराग सिंघल और प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने बच्चों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को दिया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि उनका उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक शिक्षा देकर उन्हें राष्ट्र निर्माण के योग्य बनाना है। कार्यक्रम में आए अभिभावकों ने स्कूल की इस पहल की प्रशंसा की।
Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल
What's Your Reaction?









