Deoria : सरकारी जमीन पर फर्जी मजार के नाम दर्ज करने के मामले में छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि वर्ष 1993 में कूट रचना कर शहाबुद्दीन सजग, नायब सदर इरसाद अहमद, नाजिम मुबारक अली, नायब नाजिम अख्तर

Jan 15, 2026 - 00:47
 0  47
Deoria : सरकारी जमीन पर फर्जी मजार के नाम दर्ज करने के मामले में छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
Deoria : सरकारी जमीन पर फर्जी मजार के नाम दर्ज करने के मामले में छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

देवरिया। सदर तहसील क्षेत्र में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध मजार के नाम से फर्जी इंद्राज करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह जमीन आराजी संख्या 1647/2 मी. कसया बाईपास के पास स्थित है, जो राजस्व अभिलेखों में नान जेड और बंजर दर्ज है। क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि वर्ष 1993 में कूट रचना कर शहाबुद्दीन सजग, नायब सदर इरसाद अहमद, नाजिम मुबारक अली, नायब नाजिम अख्तर वारसी, रजिस्ट्रार कानून राधेश्याम उपाध्याय और क्षेत्रीय लेखपाल रामानुज सिंह की मिलीभगत से वक्फ, मजार और कब्रिस्तान का नाम फर्जी तरीके से दर्ज कराया गया। जांच के बाद इस कूटरचित इंद्राज को 19 नवंबर 2025 को निरस्त कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर जालसाजी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। यह मामला सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण से जुड़ा है, जहां पहले कोर्ट के आदेश पर मजार को ध्वस्त किया जा चुका है। फर्जी दस्तावेजों से नाम दर्ज करने की घटना से राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ का खुलासा हुआ है।

Also Click : Lucknow : फॉर्म-6, 7 व 8 की दैनिक सूची सीईओ वेबसाइट पर उपलब्ध- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow