Deoria : उत्तर प्रदेश दिवस पर किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का आयोजन, कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम में कृषि और मत्स्य विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और स्वीकृति पत्र दिए गए। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियों को पां

Jan 25, 2026 - 23:40
 0  13
Deoria : उत्तर प्रदेश दिवस पर किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का आयोजन, कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन
Deoria : उत्तर प्रदेश दिवस पर किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का आयोजन, कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन

देवरिया जिले में उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में जनपद स्तरीय किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विभिन्न स्टलों का अवलोकन किया। संबोधन में कृषि मंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक अपनाने और कृषि व मत्स्य पालन को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और ग्रामीणों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में कृषि और मत्स्य विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और स्वीकृति पत्र दिए गए। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। मुख्य विकास अधिकारी के प्रयासों से स्थानीय हल्दी को बढ़ावा देने के लिए ‘देव हल्दी’ नामक नए उत्पाद का शुभारंभ किया गया जिसकी किसानों और जनप्रतिनिधियों ने सराहना की। छह महीने के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार खीर खिलाकर किया गया और गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत फार्म मशीनरी बैंक के लिए 40 प्रतिशत अनुदान पर ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाबी किसानों को सौंपी गई। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लाभार्थियों को भी स्वीकृति पत्र दिए गए।

Also Click : डिजिटल माध्यम से योगी सरकार की रोजगारपरक योजनाओं को आम जन तक पहुंचा रहा यूपीकॉन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow