Rae Bareli : ओसाह में विकसित भारत जी राम जी जन जागरण अभियान के तहत कृषक श्रमिक ग्राम चौपाल आयोजित

कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना की कमियों को दूर करने के लिए विकसित भारत जी राम जी कानू

Jan 25, 2026 - 23:42
 0  5
Rae Bareli : ओसाह में विकसित भारत जी राम जी जन जागरण अभियान के तहत कृषक श्रमिक ग्राम चौपाल आयोजित
Rae Bareli : ओसाह में विकसित भारत जी राम जी जन जागरण अभियान के तहत कृषक श्रमिक ग्राम चौपाल आयोजित

रायबरेली जिले के शिवगढ़ क्षेत्र के ओसाह गांव में विकसित भारत जी राम जी जन जागरण अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी की अध्यक्षता में कृषक श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना की कमियों को दूर करने के लिए विकसित भारत जी राम जी कानून बनाया गया है। इस कानून के तहत 100 दिन की जगह अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी मोदी और योगी सरकार देगी। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ अनपढ़ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इससे पहले सरोज गौतम, जन्मेजय सिंह, पूर्व विधायक राम लाल अकेला, देवेंद्र सिंह और डॉ. जीबी सिंह ने भी चौपाल को संबोधित किया।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री शरद सिंह, जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी सरोज गौतम, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनुज मौर्य, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, शिवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. जीबी सिंह, मंडल अध्यक्ष बछरावा प्रवेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष महराजगंज अमित श्रीवास्तव, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा अवस्थी, राजकुमार सिंह, सोनू सिंह, दिनेश सिंह, राजू अवस्थी, अपना दल के विधानसभा प्रत्याशी लक्ष्मी कांत रावत, प्रदीप सिंह, शिशिर सिंह, मीना रावत, एमपी सिंह, चंद्रमा प्रकाश पांडेय, अनुज अवस्थी, दुर्गेश सिंह और हर्षित बाबा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : डिजिटल माध्यम से योगी सरकार की रोजगारपरक योजनाओं को आम जन तक पहुंचा रहा यूपीकॉन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow