Hardoi News: कृषक अंश की अवशेष धनराशि 06 जनवरी तक जमा करे -उपनिदेशक

उपनिदेशक कृषि डॉ0 नन्द किशोर ने बताया है कि प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पी०एम० कुसुम) योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 के....

Jan 3, 2025 - 17:49
74 Views
Hardoi News: कृषक अंश की अवशेष धनराशि 06 जनवरी तक जमा करे -उपनिदेशक

हरदोई। उपनिदेशक कृषि डॉ0 नन्द किशोर ने बताया है कि प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पी०एम० कुसुम) योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जिन कषकों के द्वारा विभिन्न क्षमता वाले सोलर पम्प की बुकिंग विभागीय वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in  पर की गयी है। ऐसे सभी कृषकों की बुकिंग 23 दिसम्बर 2024 को कन्फर्म कर दी गयी है एवं बुकिंग किये जाने वाले पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर पोर्टल के माध्यम से मैसेज भी प्रेषित कर दिया गया है।

ऐसे कृषकों से अनुरोध है कि (जो किन्हीं कारणों से अवशेष कृषक अंश की धनराशि जमा नहीं कर पाये) किसी भी जनसेवा केन्द्र से चालान जनरेट कर कृषक अंश की अवशेष धनराशि 06 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन या चालान के माध्यम से इण्डियन बैंक की किसी भी शाखा में जमा कर सकते है। निर्धारित अवधि अथवा अंतिम तिथि तक अवशेष कृषक अंश की धनराशि न जमा होने पर टोकन मनी रू0 5000.00 जब्त हो जायेगी है। जो किसी भी दशा में रिफन्डेबल नहीं है और सोलर पम्प प्राप्त करने से वंचित रह जायेगे। अवशेष कृषक अंश की धनराशि जमा करने में मात्र तीन दिवस ही शेष है। 

Also Read- Hardoi News: आलू की खेती करने वाले हो जाएं सावधान- 'पछेती झुलसा' रोग के लक्षण व नियंत्रण के उपाय।

यदि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा अवशेष कृषक अंश धनराशि जमा करने हेतु कृषकों को फोन किया जाता है अथवा अधिक छूट देने की बात कहीं जाती है तो कृषक भाई उनके बहकावे में न आये। सोलर पम्प की बुकिंग कन्फर्म कराने की प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी एवं ऑनलाइन है। सोलर पम्प सम्बन्धी धोखाधडी से बचने के लिये एवं सोलर पम्प सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करने हेतु विकासखण्ड स्तर पर राजकीय कृषि बीज भण्डार एवं जनपद स्तर पर उप कृषि निदेशक, निकट बिलग्राम चुंगी हरदोई कार्यालय में सम्पर्क करे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow