Hardoi News: जर्जर सड़क ने ली एक और जान, बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत। 

अत्यंत सड़क जर्जर होने के कारण हुआ हादसा ,गड्ढे में बाइक फंसने से हुई अनियंत्रित, कार्तिक पूर्णिमा का मेला देखने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत....

Nov 15, 2024 - 17:09
77 Views
Hardoi News: जर्जर सड़क ने ली एक और जान, बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत। 

Pihani Hardoi News INA.
पिहानी से कुल्लाहवर घाट मार्ग  पर एक बाद दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक से गिरी महिला के ऊपर से गन्ने लदे  ट्रक का पहिया गुजर गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक महिला अपने पति व बच्चों के साथ कुल्लहाघाट का कार्तिक पूर्णिमा का मेला देखने जा रही थी । ग्रामीणों के अनुसार बाइक गड्ढे में फस जाने से अनियंत्रित होकर महिला गिर गई थी।

सूचना पर पहुंचे परिजन आक्रोशित होकर रास्ते को जाम करने का प्रयास करने लगे। परंतु को ट्रेनी सीओ प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव व अतिरिक्त कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने  मार्ग पर वाहनों को हटवा कर  सुचारू रूप से चालू कराया। विकासखंड हरियावां कोतवाली पिहानी के रमपुरा गांव निवासी सूरज अपनी पत्नी पूनम देवी 28 वर्ष व बच्चों के साथ दोपहर कार्तिक पूर्णिमा का मेला देखने कुल्लहा घाट जा रही थी।

Also read- Hardoi News: लड़की को भगा ले जाने के मामले में गिरफ्तार

गांव से जैसे ही सूरज बूढ़ा गांव रोड पर आया वैसे ही जर्जर सड़क होने के कारण  बाइक का अगला पहिया गड्ढे में फस गया और अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित हो जाने से पूनम देवी नीचे  सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहा गन्ने लदे ट्रक मैं पूनम को कुशल दिया और मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow