Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं को सुना गया। लोगों ने कब्ज़ा, अंश निर्धारण, पैमाइश....

May 30, 2025 - 16:14
57 Views
Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi News: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं को सुना गया। लोगों ने कब्ज़ा, अंश निर्धारण, पैमाइश, थाकबंदी आदि से सम्बंधित अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं जिनके नियमानुसार त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बंधित उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन से वंचित पात्र लोगों की पेंशन सम्बन्धी कार्रवाई जन सुनवाई कक्ष में बैठे सम्बंधित विभागों के लिपिकों के माध्यम से तत्काल पूरी करायी गयी। 

आज की जन सुनवाई में भी चार बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये गए। इस प्रकार से जिलाधिकारी अनुनय झा के आगमन के उपरांत जन सुनवाई के दौरान ही कुल 23 आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जन सुनवाई में पात्र जरुरतमंदों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चिकित्सकीय सहायता हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि तारांकित शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये। एक बच्चा जो इंटरमीडियेट पास कर चुका था, उसने जिलाधिकारी के समक्ष पहुँच कर स्नातक में प्रवेश कराने का अनुरोध किया।

Also Read- Hardoi News: पुण्यश्लोक अहिल्याबाई त्रिशताब्दी स्मृति अभियान- हरियावां में ब्लॉक महिला सम्मेलन का आयोजन।

जिलाधिकारी ने तत्काल प्रधानाचार्य जीडीसी को बुलाया और बच्चे को कॉलेज में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए। विकास खण्ड अहिरोरी के एक गाँव का दिव्यांग युवक अपने परिवार के व्यक्ति के साथ जिलाधिकारी से ट्राईसाईकिल के लिए मिला। जिलाधिकारी ने तत्काल जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी के माध्यम से दिव्यांग को एक ट्राईसाईकिल उपलब्ध करायी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow