Hardoi News: जिलाधिकारी ने दिए जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश। 

लोगों को न्याय दिलाने की शासन की मंशानुरूप जन सुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा ने लोगों की समस्याओं को सुना। जनपद में आये ...

By INA News Desk
May 28, 2025 - 14:49
93 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने दिए जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश। 

Hardoi News: लोगों को न्याय दिलाने की शासन की मंशानुरूप जन सुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा ने लोगों की समस्याओं को सुना। जनपद में आये हुए वृद्ध लोगों से जिलाधिकारी ने आयु पूछी। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से पूछा कि उनको पेंशन मिलती है या नहीं। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से पेंशन व आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा।

पात्र पाए जाने पर उन्होंने सम्बंधित विभागों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के मामले में उन्होंने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अवशेष पात्र लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाये। 

Also Read- Hardoi News: नाबालिग से साथ कुकर्म के आरोपी को पुलिस ने किया किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

ताकि पेंशन की धनराशि निर्बाध रूप से उनके खातों में पहुँच सके। जन सुनवाई के दौरान कुल 78 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow