Hardoi News: नाबालिग से साथ कुकर्म के आरोपी को पुलिस ने किया किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा हरपालपुर थाने पर दी गई तहरीर के माध्यम से अवगत कराया गया कि आरोपी असलान....
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई ,जिसमें एक युवक द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा हरपालपुर थाने पर दी गई तहरीर के माध्यम से अवगत कराया गया कि आरोपी असलान पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम ककरा थाना हरपालपुर द्वारा उसके भतीजे के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।
Also Read- Hardoi News: नौतपा में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले, आमजन ने ली गर्मी से राहत की सांस।
घटना की सूचना पर थाना पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार करने का कार्य किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बालकृष्ण मिश्रा, कांस्टेबल ओमप्रकाश मौर्य, कांस्टेबल विकास भारतीय एवं कांस्टेबल प्रतीक यादव शामिल रहे।
What's Your Reaction?











