Hardoi News: नौतपा में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले, आमजन ने ली गर्मी से राहत की सांस। 

नौतपा में हो रही भीषण गर्मी से आज दोपहर हुई बारिश ने काफी हद तक आम लोगों को निजात दिलाई। आपको बता दें कि आज....

May 28, 2025 - 14:39
96 Views
Hardoi News: नौतपा में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले, आमजन ने ली गर्मी से राहत की सांस। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

अरवल। नौतपा में हो रही भीषण गर्मी से आज दोपहर हुई बारिश ने काफी हद तक आम लोगों को निजात दिलाई। आपको बता दें कि आज दोपहर लगभग 12:15 पर आई तेज आंधी एवं बरसात से आम लोगों को जहां गर्मी से काफी हद तक निजात मिली वहीं मक्के एवं अन्य फसलों को करने वाले किसान भी खुशी से झूम उठे।

Also Read- Lucknow News: यूपीपीसीबी की सख्त कार्यवाही- डिफाल्टर एसटीपी पर लगाया 11.79 करोड़ रुपये का जुर्माना।

आपको बता दें कि इस समय होने वाली मक्के की फसल में दूसरे एवं तीसरे दिन किसानों को पानी लगाना पड़ता है, जिससे लागत तो बढ़ती ही है और भीषण गर्मी में किसानों को खेत में पानी लगाना भी मुश्किल हो जाता है। काफी दिन से हो रही भीषण गर्मी से जहां पशु पक्षी सहित आम लोग परेशान थे, वही अच्छी बारिश हो जाने से खेतों की जुताई का कार्य भी प्रारंभ हो सकेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow